Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

Delhi: मौसम में अचानक बदलाव, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। ये सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अचानक बदलाव की वजह हवा की दिशा बदलना है।

गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह थी। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की ठंड का लुत्फ उठाते कई सैलानियों ने दिल्ली और उनके गृहनगर के बीच तापमान में बदलाव महसूस किया।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें पटियाला, करनाल, रोहतक, दिल्ली, सीकर, अलवर और फलोदी शामिल हैं। तापमान बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर नहीं थी।