Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तमिलनाडु में रेलवे सुरक्षा पर रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के नियम की मांग की

नई दिल्ली: पुदुकोट्टई (तमिलनाडु) के समाजसेवी एवं "जय श्री जय राम काउंसिल" के निदेशक एल. एन. नित्यानंदम ने आज इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की।  

उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 2021 से जुलाई 2025 तक तमिलनाडु में हुई रेल दुर्घटनाओं पर आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने से पहले राजनीतिक नेताओं और मीडिया द्वारा टिप्पणी करने पर रोक लगाने के लिए नियम बनाने की मांग की गई। इसमें मदुरै भारत गौरव कोच अग्निकांड, वंदे भारत पर पथराव, और कडलूर स्कूल वैन हादसे जैसे मामलों का उल्लेख किया गया।  

रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा और रेलवे सुरक्षा एवं जनविश्वास को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।