Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

Delhi: नंद नगरी में चाकू मारकर शख्स की हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पारिवारिक विवाद के कारण 30 साल के एक युवक की उसके साले ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना का पता 29 मार्च की रात को तब चला जब पुलिस को जीटीबी अस्पताल से चाकू के घावों से घायल एक शख्स के भर्ती होने की सूचना मिली।

पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां ताहिरपुर का रहने वाले पीड़ित नीरज ने पुलिस को बताया कि उसके साले ने उस पर चाकू से हमला किया है। अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नंद नगरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के कारण हुई कहासुनी के बाद नीरज पर उसके साले ने हमला किया था। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने ताहिरपुर के रहने वाले आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया।

अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उनके बीच हुई बहस हिंसक हो जाने के बाद उसने गुस्से में आकर नीरज पर हमला किया।" उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की चोटों के कारण मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया।

पुलिस ने कहा कि घटनाक्रम का पता लगाने और मामले में अतिरिक्त सबूत जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है।