Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

Delhi: अस्थाई तौर पर खोला गया सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर, लोगों को मिली राहत

हरियाणा से सटे सिंघु बॉर्डर को अस्थाई तौर पर फिर से खोल दिया गया है। दरअसल पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के बॉर्डर को बीते दो हफ्ते से सील कर दिया गया था। किसान दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों ने बॉर्डर को अस्थाई रूप से खोले जाने पर राहत की सांस ली है। सिंघु बॉर्डर निवासी संतोष कुमार ने कहा कि अब उनके लिए आना-जाना ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।

दिल्ली में अधिकारियों ने शनिवार को हरियाणा के साथ सिंघु और टिकरी बॉर्डर को अस्थाई तौर परे फिर से खोल दिया है, किसानों के "दिल्ली चलो" मार्च के मद्देनजर इन्हें सील कर दिया गया था। दिल्ली की ओर मार्च रोके जाने के बाद हजारों किसान दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर अंबाला के पास पंजाब-हरियाणा सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।