Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

राजधानी में बारिश के बाद छाया हल्का कोहरा, एक्यूआई भी खराब

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला, दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है।

 दिल्ली में बीते कल तेज हवाएं चली और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर "खराब" श्रेणी में 253 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।