Breaking News

उत्तराखंड: 24 घंटे में सामान्य से 354 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड बारिश     |   ठाणे डॉक्टर से मारपीट मामला: शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद कोर्ट में होंगे पेश     |   देहरादून में 'छात्रों की गूंज': कोटा की तर्ज पर युवाओं से 17 जुलाई को संवाद करेंगे राहुल गांधी     |   दक्षिणी चीन में कुदरत का कहर: तूफान 'मायसाक' के कारण आई बाढ़ से 39 लोगों की मौत     |   हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच जुबानी जंग तेज     |  

दिल्ली यूनीवर्सिटी यूजी एडमिशन का आखिरी राउंड, 11 अक्टूबर से होगा शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने घोषणा की है कि उसके स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम दौर बुधवार से शुरू होगा। चयनित कॉलेजों और कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और 15 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चार अक्टूबर को लिखे पत्र में दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए 'मॉप-अप' राउंड की घोषणा की गई है।

यूजीसी की सिफारिशों पर विचार करते हुए और कुछ उम्मीदवारों और कॉलेजों के अनुरोध पर, विश्वविद्यालय ने केवल शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और प्रोग्रामों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित करने का फैसला किया है।

विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर मॉप-अप राउंड प्रवेश के लिए चयनित कॉलेजों और प्रोग्रामों की एक लिस्ट जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित कॉलेज की तरफ से अपनी वेबसाइट पर साझा किए गए शेड्यूल और प्रक्रिया के अनुसार संबंधित कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं।

मॉप-अप राउंड के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त सीटों पर कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीटों को भरने के लिए, कॉलेज प्रोग्राम स्पेस्फिक एलिजिबिलिटी के आधार पर सीयूईटी -2023 नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर विचार कर सकते हैं। कॉलेज योग्यता परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर बाकी खाली सीटों को भी भर सकते हैं।