Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

LIC ने ‘जीवन साथी’ योजना को नए स्वरूप में किया पेश, पति-पत्नि को एक ही पॉलिसी में मिलेगी सुरक्षा

New Delhi: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को नए स्वरूप में ‘जीवन साथी’ योजना की शुरुआत की। इसके तहत बचत और सुरक्षा दोनों एक साथ प्रदान की जाती है। एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) आर. दुरईस्वामी ने ‘न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम’ और ‘न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम’ का उद्घाटन किया।

एलआईसी ने एक बयान में कहा कि ये दोनों संयुक्त जीवन बीमा योजनाएं हैं जो एक विवाहित व्यक्ति को उसके जीवनसाथी के साथ एक ही बीमा के दायरे में लाती है। न्यूनतम बीमा राशि 3,00,000 रुपये है। हालांकि कोई सीमा नहीं है, लेकिन अधिकतम बीमा राशि बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार स्वीकृति निर्णय के अधीन होगी।

एलआईसी ने कहा कि बीमा के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु बीमा धारक द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर अलग-अलग होती है, जो कि दोनों योजनाओं के तहत उपलब्ध हैं।