Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एलजी ने बुलाई बैठक

दिल्ली में वाहनों से होने वाला प्रदूषण आठ फीसदी तक बढ़ गया है, वहीं धूलकण से होने वाले प्रदूषण में करीब छह फीसदी की राहत मिली है। आईआईटी-कानपुर ने साल 2018 और 2022 के बीच एक अध्ययन किया। इसमें यह आंकड़ा सामने आया।

शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने वायु प्रदूषण और सर्दियों में इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को दीर्घकालिक और अल्पकालिक स्तर पर समाधान करने का आदेश दिया। 

सर्दियां आते ही देश की राजधानी दिल्ली की हवा खराब होने लगती है। ऐसे में हवा जहरीली होने से पहले एलजी वी. के. सक्सेना ने ऊंची इमारतों और फुट ओवर ब्रिजों पर एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया है।

सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सर्दियां शुरू होने से पहले एक्यूआई को खराब होने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। साथ ही सभी विभागों को एलजी सचिवालय को साप्ताहिक प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।