Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

किरेन रिजिजू ने उर्दू को बताया सबसे 'खूबसूरत' भाषा, कहा- प्रगति के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अहम

New Delhi: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को उर्दू को ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषा’ बताया और कहा कि देश की प्रगति और एकता के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सद्भाव आवश्यक है। जामिया मिलिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए उन्होंने भारत की साझी संस्कृति और लोकतांत्रिक भावना को प्रतिबिंबित करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रशंसा की।

मंत्री ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य हमारे राष्ट्र के मूल्यों को खूबसूरती से दर्शाता है। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि महात्मा गांधी और सरोजिनी नायडू जैसी महान हस्तियों ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना के समय इसका समर्थन किया था।’’ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन की सराहना करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि वो इसके अकादमिक रिकॉर्ड और राष्ट्रीय रैंकिंग से ‘बेहद प्रभावित’ हैं।

लोकतंत्र में खुली बहस के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोकतंत्र में लोग अपने विचार आक्रामक रूप से व्यक्त करते हैं, जिससे कभी-कभी ध्रुवीकरण पैदा होता है। लेकिन यह तब तक बुरा नहीं है जब तक कि इससे देश को नुकसान न हो।’’ किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद में अक्सर शोर-शराबे वाली बहसें होती हैं, फिर भी यह विविध विचारों को व्यक्त करने का सबसे अच्छा मंच है।

उन्होंने कहा, ‘‘संसदीय कार्य मंत्री के रूप में सदन चलाना कभी-कभी कठिन होता है। लेकिन संसद में अराजकता एक जीवंत लोकतंत्र की निशानी है।’’ उन्होंने कहा कि व्यवधानों के बावजूद, महत्वपूर्ण कानून अंततः ‘राष्ट्रहित में’ पारित होते हैं। मंत्री ने भारत की संवैधानिक शक्ति और विविधता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के कारण हम सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि यह समस्या के हर पहलू को शामिल करता है और उसका समाधान प्रदान करता है।’’ किरेन रिजिजू ने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है।