Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

राज्यसभा में खड़गे और सभापति के बीच हुआ हंसी मजाक, दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की

New Delhi: राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सोमवार को सदन में जमकर ठहाके गूंजे। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके पैर में दर्द होने की वजह से वे ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो सकते। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने पूछा कि क्या आप बैठना चाहते हैं? इस पर खरगे ने कहा कि अगर आपकी परमिशन हो तो मैं बैठना चाहता हूं। 

हालांकि जब उनसे बैठकर बोलने की गुजारिश की गई तो उन्होंने कहा कि बैठकर बोलने में वो जज्बा नहीं है। उनकी इस बात को जगदीप धनखड़ ने पूरा करते हुए कहा कि बैठकर बोलने में उतना जज्बा नहीं है। दोनों के इस संवाद पर राज्यसभा में सांसद हंसी ठहाके लगाने लगे।

धनखड़ ने मजाक में कहा, "मैंने इस हालत में आपकी मदद की है ताकि आपका जज्बा बना रहे।" धनखड़ के कटाक्ष का जवाब देते हुए खरगे ने कहा, "कभी-कभी आप हमारी मदद करते हैं और हम भी याद करते रहते हैं।"