Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

हिंदू और सिख समुदाय से नफरत करते हैं केजरीवाल, बीजेपी ने AAP अध्यक्ष पर साधा निशाना

Delhi: बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल के दिल में हिंदू और सिख समुदाय के लिए नफरत है जो आज दिखाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करना बीजेपी की "गंदी वोट बैंक की राजनीति" थी और कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए सिख और हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। केजरीवाल को लगता है कि अगर शरणार्थी समृद्ध होंगे तो इसका उनकी पार्टी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

केजरीवाल ने कहा था कि आने वाले चुनावों में बीजेपी को इससे फायदा होगा क्योंकि देश में बसने वाले पड़ोसी देशों के गरीब अल्पसंख्यक उनके वोट बैंक बन जाएंगे।