Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मतदान से पहले AAP प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, दिल्ली पुलिस पर लगाए ये आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी और सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एएपी के प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं में भय का माहौल पैदा करने के लिए 'गुंडागर्दी' करने का आरोप लगाया।

बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा, "चुनाव आयोग ने हमें निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।" उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा, "आम तौर पर चुनाव आयोग मौन अवधि के दौरान बैठक नहीं करता है, लेकिन हम बैठक करने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं।" 

केजरीवाल ने कहा "हमने ये भी बताया कि पुलिस और बीजेपी की गुंडागर्दी के कारण 'मतदाता घर से ना निकलें। चुनाव आयोग सुनिश्चित करेगा कि लोग मतदान करें। ऐसी चिंता है कि आज रात लोगों को डराया जा सकता है और उन्हें बुधवार को मतदान करने से रोकने के लिए काली स्याही से दागा जा सकता है। 

एएपी प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग ने उचित कार्रवाई का वादा किया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।