Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

केजरीवाल की गिरफ़्तारी साफ तौर पर चुनाव से जुड़ी हुई है: उमर अब्दुल्ला

DELHI NEWS: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, "ये साफ तौर से चुनावों से जुड़ा हुआ है, चुनाव आयोग के लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के कुछ ही दिनों के अंदर आप देख सकते हैं कि विपक्षी गठबंधन के एक अहम सदस्य, मौजूदा मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने मनमाने ढंग से गिरफ्तार कर लिया है।"

"लेकिन वो इस तरह का सामना करने वाले पहले विपक्षी नेता नहीं हैं, कुछ हफ्ते पहले वह झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री भी इसी हालात में थे। उनके उप-मुख्यमंत्री को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था, मुझे लगता है कि और दूसरे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।"

"दुर्भाग्य से ये उस प्रक्रिया का हिस्सा है जिसके तहत इस देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं धीरे-धीरे इस हद तक नष्ट हो गई हैं कि अब उनका अस्तित्व ही करीब खत्म हो गया है।" 

"अब देश को हमारे लोकतंत्र के सामने आने वाले ख़तरे का एहसास है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा, लेकिन ये सरकार जो विरासत छोड़ेगी, क्योंकि ये सरकार हमेशा के लिए नहीं रहेगी, किसी न किसी समय ये सरकार पद से हट जाएगी सत्ता से बाहर, लेकिन वे जो स्थाई विरासत छोड़ेंगे, जिसमें लोकतांत्रिक संस्थाएं पूरी तरह से नष्ट हो चुकी होंगी, वो मुझे लगता है कि इस देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।''