Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

कल्पना सोरेन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात

New Delhi: जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को राजधानी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

कल्पना सोरेन देश के हितों और लोकतंत्र की "रक्षा" के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की 'महारैली' में शामिल होंगी। बता दें, हेमंत सोरेन को भी ईडी ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया है। वहीं सीएम केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में हैं। 

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को विपक्षी गुट 'इंडिया' की महारैली होने वाली है। इसमें शिरकत करने के लिए विपक्षी दलों के तमाम नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।