Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

उद्योग विशेषज्ञ ने 'ड्रीमलाइनर' दुर्घटना को 'सबसे चौंकाने वाला' बताया, सुरक्षा उपाय बढ़ाने की जरूरत पर दिया जोर

पर्यटन और आतिथ्य कौशल परिषद की अध्यक्ष ज्योति मयाल ने गुरुवार को एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के साथ हुए हादसे पर दुख जताया। मयाल ने विमान में सवार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मयाल ने कहा, "मैं इस उद्योग में 40 से ज्यादा वर्षों से हूं और मैंने ऐसी दुर्घटना नहीं देखी है।" उन्होंने कहा कि ये हादसा ड्रीमलाइनर (बोइंग 787 या 788) से जुड़ा है, इसलिए ये और ताज्जुब की बात है क्योंकि इसे "सबसे सुरक्षित विमानों में से एक" माना जाता है।

मयाल ने जोर देकर कहा कि घटना के बारे में तब तक पूरा पता नहीं चलेगा जब तक ब्लैक बॉक्स नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा, "हमने केवल इसकी तस्वीरें और वीडियो देखे हैं जो इसके दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद प्रसारित किए गए थे।"