Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

भारत ने भूकंप प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी

दिल्ली: भारत ने सोमवार को नेपाल में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए दवाओं और दूसरी राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी। भारती की तरफ से राहत सामग्री की पहली खेप रविवार को भेजी गयी थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नौ टन आपातकालीन राहत मदद लेकर दूसरी उड़ान नेपाल पहुंची। इस कठिन घड़ी में नेपाल के लिए भारत का समर्थन मजबूत है।"राहत सामग्री की ताजा खेप भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सैन्य विमान में भेजी गई है।

शुक्रवार को पश्चिमी नेपाल के कई इलाकों में आए भूकंप से 150 से ज्यादा लोग मारे गए और 250 से ज्यादा घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी नेपाल के जजरकोट और रुकुम पश्चिम जिलों में आए भूकंप से सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के करीब आठ हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।