Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

इजराइल से अपने नागरिकों को निकालेगा भारत, शुरू किया ‘ऑपरेशन सिंधु’

New Delhi: भारत ने अपने उन नागरिकों को इजराइल से निकालने का फैसला किया है जो ईरान के साथ जारी संघर्ष के कारण इजराइल में उत्पन्न सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर वहां से निकलना चाहते हैं। इजराइल के बीरशेबा इलाके में एक अस्पताल पर ईरानी मिसाइल के हमले के कुछ घंटों बाद भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इजराइल और ईरान के बीच हाल में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर, भारत सरकार ने उन भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकालने का फैसला किया है जो वहां से वापस आना चाहते हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि वापस आने के इच्छुक भारतीयों को पहले इजराइल की भूमि सीमा के माध्यम से और उसके बाद हवाई मार्ग से भारत लाया जाएगा।

भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू करने की घोषणा की, क्योंकि इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष कम होने का कोई संकेत नहीं दिखा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।’’ 

उसने कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने अपने पहले के परामर्शों को दोहराते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास भारतीयों को निकालने की व्यवस्था करेगा।