Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं और झुलसाने देने वाली धूप की वजह से खासकर दिल्ली के बाहरी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी के हालात बने रहेंगे। शहर की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि शहर के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में पारा 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, नजफगढ़ में तापमान  49.8 डिग्री जबकि पीतमपुरा और पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा।