Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बरसात, चल रही है ठंडी हवा

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। उधर, हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह तेज बारिश हुई है। बारिश होने से एनसीआर में और ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली में रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 9.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। पालम में सबसे अधिक 11.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दो दिन पहले भी बूंदाबांदी हुई थी। वहीं, मौसम विभाग ने तीन दिन का कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर रखा है।

हरियाणा के रेवाड़ी में आज सुबह की शुरुआत गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी से हुई। बूंदाबांदी के बीच हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। सोमवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी से ठंडक भी बढ़ गई है।

बूंदाबांदी के बीच हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। इससे दृश्यता कुछ कम है। बूंदाबांदी से फसलों को फायदा ही फायदा होगा। मौसम विभाग ने भी दो दिन बूंदाबांदी, वर्षा और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दो दिन शुक्रवार व शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और दोनों दिन तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। साथ ही मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह स्मॉग के साथ-साथ घना कोहरा रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। दूसरी ओर पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में मौसम में थोड़ी गर्माहट महसूस की गई। 

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच सफदरजंग के पास घना कोहरा होने के कारण न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर रही। आईजीआई एयरपोर्ट के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने से साढ़े सात से आठ बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर रही। सुबह साढ़े आठ बजे दोनों जगहों पर दृश्यता बढ़कर 400 मीटर हो गई। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने रात में हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान भी जारी किया था, लेकिन देर शाम तक कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में 345 बताया। स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने एयर इंडेक्स 259 बताया। एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा।