Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

इस साल दिल्ली में पड़ रही गर्मी आंकड़ों के हिसाब से बीते कई सालों से बहुत ज्यादा है। मई का महीना खत्म होने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन फिर भी पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से लगातार ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

दिल्ली में गर्मी के साथ साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे मौसम में बाहर काम करने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी की थकावट और हीटस्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 1998 से 2017 के बीच ज्यादा गर्मी से एक लाख 66 हजार लोगों की जान चली गई थी।

आईएमडी ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की के बीच बहुत ज्यादा गर्मी की चेतावनी जारी की थी। अब चिंता इस बात की है कि जब मई में इतनी गर्मी पड़ रही है तो जून में क्या हाल होगा।