Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

IMD: उत्तर पश्चिम भारत में चलती रहेगी लू, Delhi-Ncr में अगले दो दिनों में आंधी तूफान का अनुमान

Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने सोमवार को कहा कि पूरे उत्तर पश्चिम भारत में कुछ जगहों पर लू चलती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में चार-छह जून के बीच आंधी तूफान का अनुमान जताया है।

रॉय ने कहा, "हमने पहले जो भी अनुमान लगाया था, उसके अनुसार हीट वेव के हालात में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए वर्तमान में अगर आप देखें, तो हम कल एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके वजह से हमें उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में ज्यादा वृद्धि की उम्मीद नहीं है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बहुत कम जगहों पर हीट वेव के हालात रहेंगे। 

उन्होंने कहा, "हम उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों यानी तीन, चार, पांच और छह जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रहे हैं। वास्तव में हम उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में ज्यादा गर्मी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। आज केवल पंजाब में ऑरेंज अलर्ट है, हरियाणा में येलो अलर्ट रहेगा और उसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है, जिसके वजह से हम अगले चार-पांच दिनों के दौरान बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट या लगभग इसी तरह के तापमान की उम्मीद कर रहे हैं।''

रॉय ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इन जगहों पर मानसून मजबूत है। हम कर्नाटक के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। हम अगले दो-तीन दिनों के दौरान कर्नाटक के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।''