हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली में यमुना तट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपने राज्य से हरियाणा में साफ पानी छोड़ रही है, लेकिन वही पानी दिल्ली में आते-आते गंदा हो जा रहा है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
नायब सिंह सैनी ने कहा, "ये देखिए ये केजरीवाल का पानी है जो दिल्ली के लोग पिछले 10 वर्षों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ये हम हरियाणा से जो पीछे से पानी आ रहा है यमुना में, ये हम पहुंचा रहे हैं। मैं इसको पीकर आया हूं। परंतु केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल प्रचार, अनर्गल आरोप लगा रहा है।" एएपी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।