Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार, पीएम मोदी से मांगा इसका जवाब

New Delhi: केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर 16 घंटे की चर्चा पर सहमति जताई और अगले हफ्ते इस पर चर्चा होने की संभावना है, जबकि विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि ये चर्चा इसी हफ्ते शुरू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सरकारी प्रतिनिधियों ने इस बात पर ध्यान दिया कि प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और सदन में उनकी मौजूदगी में चर्चा अगले हफ्ते ही हो पाएगी।

विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर विरोध जताया कि इस हफ्ते के सरकारी एजेंडे में इस मुद्दे पर बहस की उनकी मांग का जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भी मौजूदगी होनी चाहिए। कुछ विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मणिपुर के हालात पर भी बहस की मांग की। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ।