Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

BJP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ, बोले- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 2 बड़े चेहरों ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह और आज कांग्रेस के बड़े नेता एवं प्रवक्ता गौरव वल्लभ बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. 

इससे पहले गौरव ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वे सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ रही है, उससे वे सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। विनोद तावडे ने गौरव वल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई.

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा अपना इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इस कारण मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.’

आगे उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि, ‘भावुक हूं और मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं और बताना चाहता हूं. लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं. फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है. ऐसे में मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता.’