Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोपाल राय ने की पटाखे न जलाने की अपील, बोले- दिल्ली एक्यूआई में सुधार हुआ

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों से गुजारिश की है कि वे दिवाली पर पटाखे न जलाएं बल्कि मिट्टी के दीए जलाएं। गोपाल राय ने कहा कि शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवा चलने के बाद दिल्ली का एक्यूआई कम हो गया है, लेकिन आने वाले दिनों में कई और बड़ी चुनौतियां हैं।

गोपाल राय ने कहा कि दिवाली पर पटाखे फोड़ने और छोटे बायोमास जलाने से दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई बढ़ सकता है। गोपाल राय ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से अपील है कि वे दिवाली पर पटाखे न जलाएं।उन्होने कहा कि ये रोशनी का त्योहार है, इसलिए लोग मिट्टी के दीए जलाएं। 

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से दो सप्ताह से देखने को मिली खतरनाक धुंध से बड़ी राहत मिली है।