Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

Delhi: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने संभाला नए सेना प्रमुख का कार्यभार

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने जनरल मनोज पांडे की जगह ली है। जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर काम करने का बड़ा अनुभव है। वे उप- सेना प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

वे 19 फरवरी से सेना के उप- प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उप प्रमुख बनने से पहले, वे 2022 से 2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम कर रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म एक जुलाई, 1964 को हुआ था। उन्हें 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री जम्मू कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिला था। 

उन्हें करीब 40 साल का अनुभव है। अपनी लंबी और खास सेवा के दौरान उन्होंने कई कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल में काम किया है। लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी की कमांड नियुक्तियों में रेजिमेंट 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स, ब्रिगेड 26 सेक्टर असम राइफल्स, आईजी, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल हैं।