Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Zomato-Blinkit की मूल कंपनी Eternal पर GST विभाग का बड़ा एक्शन, लगाया 40 करोड़ रूपये का जुर्माना

Delhi: जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी इटर्नल को जीएसटी विभाग से तीन नोटिस मिले हैं। इनमें ब्याज और जुर्माना सहित कुल 40 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग की गई है। ये नोटिस संयुक्त आयुक्त-4 बेंगलुरु से जुलाई 2017 से मार्च 2020 तक की अवधि के लिए प्राप्त हुए हैं। इटर्नल के चार प्रमुख व्यवसाय जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर हैं।

कंपनी ने कहा कि वह कर मांग नोटिस के खिलाफ अपील दायर करेगा। इटर्नल सोमवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी को 25 अगस्त 2025 को जुलाई 2017 से मार्च 2020 की अवधि के लिए संयुक्त आयुक्त अपील-4 (बेंगलुरु) द्वारा पारित तीन नोटिस मिले हैं। इसमें 21,42,14,791 रुपये के ब्याज और 1,71,91,177 रुपये के जुर्माने के साथ कुल 17,19,11,762 रुपये के जीएसटी की मांग की गई है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे पास गुण-दोष के आधार पर एक मजबूत मामला है और कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष इनके विरुद्ध अपील दायर करेगी।’’