Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

पहली बार 206 मीटर के ऊपर बह रही यमुना, निचले इलाकों में भरा पानी, लोग पलायन को मजबूर

Delhi: वज़ीराबाद और हथिनीकुंड बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण, दिल्ली में यमुना नदी इस साल पहली बार 206 मीटर के निकासी स्तर को पार कर गई है। बढ़ता पानी कई निचले इलाकों में घुस गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जिले के अधिकारियों ने भी संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वालों से जगह बदलने की अपील की है। मयूर विहार के निचले इलाके, यमुना खादर में, बाढ़ का पानी पहले ही कई घरों में घुस चुका है। इससे कई परिवारों को अस्थाई तौर पर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है।

नियमों के मुताबिक नदी के निकासी स्तर को पार करने पर, ज़िला अधिकारी अस्थायी आश्रयों, तंबुओं और भोजन व पानी की आवश्यक आपूर्ति की व्यवस्था करते हैं। हरियाणा से रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण, दिल्ली हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली के छह ज़िलों के निचले इलाकों में लगभग 15,000 लोग रहते हैं, जबकि बाढ़ वाले इलाकों में तकरीबन पांच हजार लोग रहते हैं।