दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक जूते के गोदाम में बुधवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने कहा कि सुबह चार बजे आग लगने की सूचना मिली और 15 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।