Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

वेस्ट विनोद नगर इलाके के पार्किंग एरिया में लगी आग

दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके के पार्किंग एरिया में भीषण आग लगने से पार्किंग में खड़ी 18-20 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इलाके में रहने वाले लोगों ने आग की ऊंची-ऊंची लपटों के साथ कार के सीएनजी सिलेंडरों के फटने से धमाके की आवाजें भी सुनीं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है।

फायर ब्रिगेड टीम के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाकर बड़ी संख्या में पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उसकी चपेट में आने से बचाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।