Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

चांदनी चौक की दुकान में लगी आग

उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान और संपत्ति जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग मारवाड़ी कटरा, नई सड़क में लगी थी।

शुरुआत में दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन जैसे ही आग दूसरे दुकानों तक फैल गई, 26 और गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

करीब 150 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने 40 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को नियंत्रित किया। 

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मारवाड़ी कटरा रोड पर कपड़े की दुकान में आग लगी थी। आग की लपटों की चपेट में करीब 50 दुकानें आ गईं। आग बुझाने के दौरान कई दुकानों की छत और दीवारें गिर गईं, जिसकी वजह से आग को काबू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।