Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

दिल्ली के मंगोलपुरी में एमसीबी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी

दिल्ली के मंगोलपुरी में फैक्ट्री में आग लग गई, अधिकारियों ने जानकारी दी, अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि उन्हें रविवार रात 9:01 बजे मंगोलपुरी में फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि कुल 16 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया।और लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 

अतुल गर्ग ने बताया कि आग करीब 150 वर्ग गज क्षेत्रफल में फैली एमसीबी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी और कहा कि आग ने चार मंजिला इमारत की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया है।