Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |   लखनऊ अग्निकांड: SIT ने शुरू की जांच, मौके पर जुटाए जा रहे सबूत     |   जिस इमारत में गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश जारी     |   लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |  

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में डीएमआरसी कालोनी में आग लगी, परिवार के 3 लोगों की मौत

Delhi: दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह-सुबह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में डीएमआरसी कालोनी की एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की वजह से यहां एक पति-पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) कालोनी की एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह 2:39 बजे मिली थी, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजे गया था।