Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

दिल्ली के द्वारका में भीषण आग हादसा, पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग, तीनों की मौत

New Delhi: दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी उम्र के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। 

आग लगने का कारण भी तत्काल पता नहीं चल सका है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। आग की ये घटना द्वारका सेक्टर 13 की  है, जिसमें इमारत से आग की लपटें और घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, एक शख्स ने सुबह करीब 10 बजे द्वारका में एमआरवी स्कूल के पास ‘शब्द अपार्टमेंट’ में आग लगने की सूचना दी। शुरू में दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी, लेकिन आग की भीषण स्थिति स्पष्ट होने पर दमकल की और गाड़ियां घटनास्थल भेजी गईं।