Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बाद में दिल्ली पुलिस ने बदला नाम

आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने और राजनैतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, लेकिन बाद में इसे बदलकर एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी के नाम पर दर्ज कर दिया गया। 

शुरुआत में रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से आतिशी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें सात जनवरी को राजनैतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने का आरोप लगाया गया था। विस्तृत जांच के बाद, पुलिस ने चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने के लिए एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

एफआईआर के जवाब में आतिशी ने कहा, "टीवी चैनल ने लाइव चलाया कि प्रवेश वर्मा ने 1100-1100 रुपये बांटे। महिलाओं ने टीवी पर आकर कहा कि हमें 1100 रुपये दिए गए कि हम कमल का बटन दबाए। उसके कुछ दिन बाद प्रवेश वर्मा जी ने ट्वीट करके ये पोस्ट करी की वो हेल्थ कैंप कर रहे हैं और चश्मे बांट रहे हैं। उसके बाद वो किदवई नगर इलाके में चद्दर और बेडशीट बांट रहे हैं अपने नाम के साथ। उसमें चुनाव आयोग को कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता। तो ये एक सवाल तो उठता है कि पुलिस किसके साथ है? ये सवाल तो उठता है कि क्या जो लोउर लेवल पर चुनाव अधिकारी हैं उन पर दबाव है?

हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्धता को जमीन पर लागू किया जाएगा।''