Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

मसाज-स्पा कंपनियों ने किए एग्जिट पोल, बीजेपी को बढ़त देने वाले अनुमानों पर संजय सिंह का कटाक्ष

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त देने वाले एग्जिट पोल पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ एएपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को इन अनुमानों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा "मसाज करने वाली और स्पा चलाने वाली कंपनियां एग्जिट पोल करेंगी तो एग्जिट पोल के नतीजों का क्या किया जाएगा ये आप लोग बहुत अच्छे तरीके से समझ सकते हैं।" 

बुधवार को शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों ने मोटे तौर पर बीजेपी को सत्तारूढ़ एएपी पर जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि कांग्रेस को एक और झटका लगने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।