Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, पंजाब की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी (एएपी) के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। धर्मवीर के पटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। गांधी ने 2014 में एएपी के टिकट पर परनीत कौर को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। 

2016 में गांधी ने एएपी छोड़ कर अपना खुद का दल ‘नवां पंजाब पार्टी’ बनाया। उन्होंने सोमवार को अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया। 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और पंजाब के प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने गांधी का पार्टी में स्वागत किया।

बाजवा ने कहा कि उनके शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगी। वड़िंग ने कहा कि ऐसे पेशेवरों का पार्टी में शामिल होना एक अच्छा संकेत है।