Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष दिल्ली पहुंची, व्यापार और टैरिफ पर पीएम मोदी से करेंगी बातचीत

New Delhi: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची। जहां पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लेयेन का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक नृत्य के कार्यक्रम को भी देखा। इस यात्रा का मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में दोतरफा सहयोग का विस्तार करना है।

वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपीय संघ (ईयू) कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स भी हैं और दोनों ही कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक नए रणनीतिक एजेंडे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि दोनों नेता महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत का जायजा लेंगे। 

यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय संघ चीन के चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए  भारत के साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि यूरोपीय संघ भारत से कारों, शराब और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने के लिए कह सकता है।

बता दें कि ये उच्च स्तरीय यात्रा यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ के कुछ दिनों बाद हो रही है, वॉन डेर लेयेन भारत से रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के इंप्लीमेंटेशन में मदद करने का आग्रह कर सकते हैं। यूरोपीय संघ भी भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने का इच्छुक है, खास तौर से इंडो-पैसिफिक में, जहां पर चीन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है।