Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की सूचना

New Delhi: दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होंगे। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। ये सीट महाराष्ट्र (सात सीट), ओडिशा (चार सीट), तेलंगाना (दो सीट), तमिलनाडु (छह सीट), छत्तीसगढ़ (दो सीट), पश्चिम बंगाल (पांच सीट), असम (तीन सीट), हरियाणा (दो सीट), हिमाचल प्रदेश (एक सीट) एवं बिहार (पांच सीट) में दो एवं नौ अप्रैल को रिक्त हो रही हैं और चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी।

स्थापित चलन के अनुसार, 16 मार्च को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी। जिन सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), अभिषेक सिंघवी (कांग्रेस), साकेत गोखले (तृणमूल कांग्रेस), रामदास अठावले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले), एम थंबीदुरई (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और तिरुची शिवा (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) शामिल हैं।