Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

EPFO ने जनवरी में करीब 18 लाख सदस्य जोड़े, सबसे ज्यादा 18-25 आयु वर्ग के युवा जुड़े

Delhi: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। गुरुवार को जारी पेरोल आंकड़ों से ये जानकारी मिली है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ये सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है। ईपीएफओ के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। 

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकतर सदस्य युवा हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 15.03 लाख सदस्य वापस आ गए। बयान के मुताबिक, जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं। ये जनवरी, 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत की वृद्धि है। 

राज्यवर बात करें तो नए सदस्यों में इस महीने महाराष्ट्र की 22.77 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से सितंबर, 2017 से बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल आंकड़े जारी कर रहा है।