Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

व्हाट्सएप पर 'विकसित भारत संपर्क' संदेश भेजना बंद करें, चुनाव आयोग ने सरकार को दिए निर्देश

New Delhi: चुनाव आयोग ने गुरुवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि व्हाट्सएप पर 'विकसित भारत संपर्क' का बल्क मैसेज भेजना तुरंत बंद करें। मामले की शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को निर्देश जारी किया है। आयोग ने मंत्रालय से उसके निर्देशों का पालन करने की रिपोर्ट भी मांगी है।

मंत्रालय ने आयोग को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र के साथ संदेश 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे। मंत्रालय ने कहा कि हो सकता है उनमें से कुछ मैसेज नेटवर्क समस्या या दूसरी टेक्निकल वजहों से देरी से डिलीवर हुए हों।

चुनाव आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकारी योजनाओं का प्रचार करने वाले मैसेज अभी भी नागरिकों के फोन पर भेजे जा रहे हैं।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने संदेश पर आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता के इस उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।