Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

दिल्ली में धूल भरी आंधी और तेज हवा चली, राजधानी में पेड़ गिरे, यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदल गया और शहर में धूल भरी आंधी और तेज हवा चलने लगी। धूल भरी आंधी उस समय आई जब सड़कों पर भारी यातायात था। अशोक रोड पर एक पेड़ कार पर गिर गया।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियों और दरवाज़ों को सुरक्षित रखने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 69 से 61 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने शनिवार को बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, जो 'खराब' से 'मध्यम' श्रेणी में आ गई है, शाम चार बजे एक्यूआई 164 रहा।