Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

Delhi: खराब हवा की वजह से बढ़ गए हैं सांस के मरीज, लगातार गिर रहा है AQI

दिल्ली के अस्पतालों में सांस संबंधी रोगियों का इलाज कराने वाले लोगों की संख्या में इन दिनों तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉक्टर के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से सांस के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। दिल्ली की खराब हवा ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ज्यादा असर डाला है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनके पास आने वाले ज्यादातर मरीज फेफड़े, कान, नाक और आंखों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित होते हैं, जो सीधे तौर पर खराब हवा में सांस लेने से बीमार हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार सर्दी जल्दी शुरू होने की वजह से सांस संबंधी बीमारी के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं।

दिल्ली सरकार ने शहर में खराब हवा को सुधारने के लिए ज्यादा संवेदनशील स्थानों पर पानी के छिड़काव और लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की।