Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

Delhi: घने कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक, देरी से चल रही हैं 45 ट्रेनें

घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। धुधं की वजह से दिल्ली में 45 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ये जानकारी अधिकारियों ने शानिवार को दी। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के की वजह से 45 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में रात 12.30 बजे से 1.30 बजे तक मिनिमम विजिबिलिटी 50 मीटर रही, जो बाद में सुधरकर 200 मीटर हो गई और सुबह 7.30 बजे तक 200 मीटर रही। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। 

मौसम विभाग ने दिन में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।