Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

दिल्ली सरकार दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाएगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शहर में दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। आतिशी ने सोमवार को बयान में कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार का ये एक "ऐतिहासिक कदम" है।

बयान में कहा गया कि कोर्ट को दिव्यांग व्यक्तियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायिक कार्यवाही सही तरीके से संचालित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, "स्पेशल कोर्ट की मंजूरी देकर हम दिव्यांग लोगों के लिए बेहतर ढंग से काम करने के लिए सुधार की दिशा में अहम कदम उठा रहे हैं।"

बयान में कहा गया कि अब मामले के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिव्यांग लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी है और ये स्पेशल कोर्ट उस दिशा में अहम पहल हैं।