Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

दिल्ली के शाहदरा में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो बच्चों को बचाया गया

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि आग लग जाने के संबंध में तड़के पांच बजकर 25 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अग्निशमन के बचाव अभियान के दौरान घर के अंदर से दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घर की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी जिस पर दो घंटे में काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा, "घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। उन्हें शवगृह में भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बचाए गए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।