Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली: ठंड और घने कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा बाधित, यात्री परेशान

ठंड और घने कोहरे कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे ट्रेन सेवा और उड़ानों पर काफी असर पड़ा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से 51 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से हजारों यात्री बेहाल हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे।

रविवार को मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। सुबह के समय दक्षिण-पूर्व से 4 किमी प्रति घंटे से कम की गति से प्रमुख सतही हवा चलने की उम्मीद है।

शाम और रात के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच शीतलहर और घने कहरे जारी है।