Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

आज से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए, दिल्ली पुलिस ने आज यानी 27 मई से एक निःशुल्क आत्मरक्षा शिविर की शुरुआत की है। यह शिविर 10 जून 2025 तक चलेगा और इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें सिखाई जाएंगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। दिल्ली पुलिस की महिला और बाल सुरक्षा इकाई (SPUWAC) यह शिविर आयोजित कर रही है।

ट्रेनिंग की जानकारी

दिन: 27 मई से 10 जून 2025

समय: सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक

स्थान: दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर 

विशेष: रविवार को प्रशिक्षण नहीं होगा

फीस: निःशुल्क 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इच्छुक महिलाएं www.spuwac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी और नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र की सूची उपलब्ध है।

दिल्ली पुलिस का संदेश

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @delhi.police_official पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'आपकी सुरक्षा... आपके हाथ। आत्मनिर्भर बनें, सशक्त बनें, यह नारा सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो महिलाओं को उनके अधिकार और शक्ति का एहसास कराता है। इस शिविर में मार्शल आर्ट्स, किक-बॉक्सिंग और रियल-लाइफ सिचुएशन टेक्निक सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी और विशेषज्ञ प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। यह शिविर खासकर छात्राओं, गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं के लिए उपयुक्त है।

क्यों है यह शिविर जरूरी?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं अभी भी चिंता का विषय हैं। ऐसे में आत्मरक्षा प्रशिक्षण से महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होती हैं और समाज में उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

ऐसे करें रजिस्टर 

दिल्ली पुलिस का यह आत्मरक्षा शिविर एक सराहनीय प्रयास है जो न केवल महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी एक ठोस पहल है। अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला इस अवसर का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आज ही रजिस्टर करें। 

रजिस्टर करने के लिए जाएं www.spuwac.in पर जाकर रजिस्टर करें।