Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

दिल्ली: रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह नौ बजे ज्यादातर जगहों की वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई। 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।