Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

दिल्ली मेट्रो ने 'मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट' सेवा शुरू की, जानें क्या है ये?

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब डिजिटल स्मार्ट कार्ड से यात्रा कर सकेंगे। डीएमआरसी ने शुक्रवार से अपने मौजूदा मोबाइल एप्लिकेशन में 'मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट' (एमजेक्यूआरटी) सुविधा शुरू की है।

मेट्रो स्मार्ट कार्ड की तरह यात्री अब एमजेक्यूआरटी को भी तीन हजार रुपये तक का रिचार्ज कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक यात्री अपने सफर की डिटेल, पेमेंट और रिचार्ज समेत कई सुविधाए अब नई ऐप- 'डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0' पर देख सकेंगे।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने गुरुवार को इस सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि एमजेक्यूआरटी एक ही क्यूआर कोड के साथ यात्रा को सरल बनाएगा, सुविधा बढ़ाएगा। डीएमआरसी ने कहा कि एमजेक्यूआरटी का लाभ उठाने के लिए कस्टमर को ऐप पर रजिस्टर करना होगा और स्टार्टिंग में 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जिसे यात्री
मेट्रो में सफर करते वक्त इस्तेमाल कर सकते है।

एमजेक्यूआरटी डिजिटल पहल है, जो भारत में पहली बार क्यूआर-आधारित मल्टीपल-जर्नी प्रोडक्ट पेश करती है। दिल्ली मेट्रो की ये सेवा ऐप इस्तेमाल करने वाले कस्टमर के लिए शुक्रवार से उपलब्ध होगी।